Soldiering With Passion (HINDI) - साधारण सैनिक; असाधारण जीवन:
- Quantity

“एक अत्यंत उत्साही, सैनिकों के जनरल और कार्य सम्बन्धी विचारक, वे युवाओं के अनुसरण करने के लिए योग्यतम उदाहरण हैं।”
जनरल वी पी मलिक, PVSM, AVSM
भूतपूर्व चीफ़ ओफ़ आर्मी स्टाफ़
“चहुँमुखी सोच वाले एक ऑफ़िसर, लेफ़्टिनेंट जनरल ड़ी पी पांडेय, निस्संदेह ही अपने बैच के सर्वश्रेष्ठ ऑफ़िसर हैं।”
लेफ़्टिनेंट जनरल ए के भट्ट, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM
भूतपूर्व GOC XV कोर
“एक ऐसे कमांडर जिनके निर्णय तुरंत, स्पष्ट व तथ्यों, डेटा व विश्लेषण पर आधारित होते थे। मैं बार बार उनके अधीन कार्य करना चाहूँगा।”
कर्नल हरप्रीत सिंह
“वे केवल बाना पोस्ट पर नहीं खड़े थे; वे नेतृत्व की ऊँचाइयों पर खड़े थे। यह ऊँचाई तक चढ़ कर जाने की बात नहीं थी; यह एकजुटता, यह सिद्ध करना कि एक लीडर का स्थान उसके सैनिकों के साथ होता है, चाहे भौगोलिक परिस्थितियाँ कितनी भी जटिल या भयावह क्यों ना हों, के बारे में था।”
मेजर नितेश मलिक, कम्पनी कमांडर
पांडेय साहब सदैव ऐक्शन चाहते थे। और उनकी ऐक्शन को लेकर पहुँच, “मेरा अनुसरण करो” की थी।”
सूबेदार मेजर (मानद कैप्टन) मिल्खा सिंह
****************************
यह पुस्तक सौ से अधिक सैनिकों, योद्धाओं, पुलिस कर्मियों, सामान्य जनों, पुरुषों-नारियों के साथ संवादों पर आधारित है जिन्होंने जनरल पांडेय के साथ किसी समय किसी रूप में कार्य किया है या किसी कारणवश सम्पर्क में आए हैं।
अपने स्कूल के दिनों से आज तक, जनरल पांडेय ने अनगिनत लोगों के जीवन को अपने गौरवशाली व असाधारण नेतृत्व से छुआ है; यह प्रयास एक संकलन है उन सभी यादों व प्रभावों का जो इस लीडर ने उन सभी लोगों पर छोड़े हैं।
वास्तव में यह एक सच्चा और चहुँतरफ़ा आकलन है उनकी नेतृत्व शैली का, जिसमें कोई मिलावट या प्रभावी बनाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। पाठक अपना निष्कर्ष स्वयं निकाल सकते हैं और यह भी तय कर सकते हैं कि उन्होंने इससे क्या सीख पायी।
